लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के बदरपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम कपड़े धोने के दौरान वाशिंग मशीन में करंट उतरने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। स्वजन ने हादसा मानते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया। स्वजन ने मृतका का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
बदरपुर गांव निवासी शहजाद शाह ने बताया कि उनकी भतीजी शदाना की शादी वर्ष 2020 में बेहटा हाजीपुर गांव निवासी मुजाहिद से हुई थी। यह ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करते है।
शहाना छह माह की गर्भवती थी
फैक्ट्री पास होने के कारण वह भी बदरपुर में कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। शहाना छह माह की गर्भवती थी।
बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे वह घर पर वाशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। तभी अचानक वह करंट लगने से बेहोश दो गई। स्वजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने जाच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने हादसा मानते हुए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि स्वजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
