चराइदेव में पुलिस कांस्टेबल ने सहकर्मी को सर्विस राइफल से मारी गोली, गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

चराइदेव: असम के चराइदेव जिले में पुलिस महकमें में एक सिपाही ने अपने सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

चराइदेव के एसपी युवराज ने कहा कि जिले के सोनारी थाने में एक पुलिस कांस्टेबल दीपक काकती ने अपने साथी को गोली मार दी. मृतक की पहचान गाकुल बासुमतारी के रूप में हुई है. इसके पीछे की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की जांच जारी है.
Share This Article
Leave a Comment