गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरा, सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों में मची अफरा-तफरी

News Desk
2 Min Read

गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल की छत का प्लास्टर गिर गया ।सर्जिकल वार्ड में मंगलवार सुबह को हुए इस हादसे में कई मरीज बाल बाल बच गए ।पता चला है कि कुछ मरीज खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सक की बिना अनुमति के वार्ड छोड़कर चले गए।

दरअसल 70 साल पुराने अस्पताल के भवन में आए दिन प्लास्टर गिरने के अलावा फॉल सीलिंग गिरने की घटना होती रहती है। साथ ही वर्षा होने पर वार्डों की छतों से पानी तक टपकने लगता है।

हालांकि सीएमएस स्तर से इस संबंध में जिला स्तरीय और शासन स्तरीय उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है कि यह भवन जर्जर है और इसमें ओपीडी का संचालन जनहित में ठीक नहीं है। लिहाजा इस अस्पताल को शिफ्ट किया जाना बहुत जरूरी है।

सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इसी महीने में उन्होंने सीएमओ से लेकर अपर मुख्य सचिव को चार पत्र लिखे हैं।जर्जर होने की वजह से अस्पताल को फायर एनओसी भी नहीं मिल पा रही है।

ऐसे में प्रतिदिन पहुंचने वाले 3000 से अधिक मरीजों की सुरक्षा खतरे में है और उच्च अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान में अस्पताल में 110 मरीज भर्ती है।

Share This Article
Leave a Comment