ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा वन के बी ब्लाक में रविवार को दो पालतू कुत्ते आपस में भिड़ गए।बचाव करने गई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है।
सेक्टर के लोगों ने बताया कि बी ब्लॉक में एक व्यक्ति ने पिटबुल पाल रखा है। सुबह पार्क में कुत्तों को टहलाने के दौरान उनका कुत्ता दूसरे कुत्ते से भिड़ गया।
कुत्तों को छुड़ाने के प्रयास में पड़ोस की रहने वाली गीता के हाथ को पिटबुल ने काट लिया। उसके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि हादसे के बाद दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है।
दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और डॉग लवर भी हैं। पीड़ित ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है। और न ही पुलिस को जानकारी दी है।
पार्कों में कुत्ते ले जाना मना
घटना के बाद आर डब्लू ए ने कुत्तों को पार्क में न ले जाने की अपील की है। पार्कों में कुत्ते ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। यदि कुत्ते को सेक्टर में घुमाना जरूरी हो तो उसे मुंह पर मुजला लगाकर और पट्टे से पकड़कर ही ले जाने की हिदायत दी गई है।
कुत्ते को घर के बाहर खुला न छोड़ने की अपील भी आर डब्लू ए ने सेक्टर के लोगों से की है। नियम तोड़ने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।

