ऑनलाइन फ्रॉड गिरोह का खुलासा, सब्सक्राइबर बढ़ाने के नाम पर 90 हजार की ठगी

Amit
1 Min Read

फरीदाबाद: यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर और व्यूअर बढ़ाने के नाम पर 90 हजार रुपये की ठगी मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय विक्रम निवासी जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

इंस्टाग्राम आईडी से करता था ऑपरेट

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि विक्रम इंस्टाग्राम आईडी को ऑपरेट करता था और इसी के जरिए ठगी का जाल फैलाता था। आरोपी ने बीए तक पढ़ाई की हुई है।

पहले हो चुका है एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में पहले ही आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दूसरे आरोपी विक्रम को भी अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

नेहरू कॉलोनी निवासी ने दी थी शिकायत

मामले की शुरुआत तब हुई जब नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ यूट्यूब चैनल को ग्रो कराने के नाम पर 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Share This Article
Leave a Comment