भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर जी के 65वे महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इकोटेक तीन स्थित आई टी आई परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी में बोलते हुए संस्थापक डा राहुल वर्मा ने आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहेब के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब समाज के दबे कुचले और शोषित वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया।वह देश में समानता के पक्षधर थे। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश की आत्मा है जिस पर चलकर हमारा देश आज एक सबल राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। वहीं प्रवक्ता मनोज झा ने महिला सशक्तिकरण हेतु किये गए उनके कार्यो को याद करते हुए कहा कि हिन्दू कोड बिल के द्वारा बाबा साहेब ने महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। आज महिलाओं को प्राप्त अधिकार बाबा साहेब की देन है। उन्होंने कानून मंत्री के रूप में अनेकों कानून बनाकर देश को विकास की तरफ ले जाने में महती भूमिका अदा की। गोष्ठी में उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, डा ओमवीर बघेल, मोहनलाल, स्नेहा गौतम, मास्टर फारुख, ब्रजपाल सागर, रोहित जाटव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
डा भीमराव अंबेडकर जी के 65वे महापरिनिर्वाण दिवस के पर महिला उन्नति संस्था द्वारा आईटीआई परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- शाहबाद डेरी में 25 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की चाकू घोंपकर हत्या: परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
- फ्रिज से पानी लेने पर खूनी रंजिश: सुंदर नगरी में ताऊ और चचेरे भाई ने युवक की चाकू घोंपकर की हत्या
- सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD: 11 अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, 4 इमारतें सील
- फतेहपुर बेरी फार्म हाउस पार्टी पर एक्साइज विभाग का छापा: 10 लाख की अवैध शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
- Satyaniketan Collapse Warning: हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बिना पार्किंग और नक्शे के बिक रहे धड़ाधड़ फ्लैट्स
- MCD सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2026: दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता बुकलेट लॉन्च, हर घर तक पहुंचेगी
- Delhi Anti-Liquor Drive: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान— अवैध शराब पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति, नई आबकारी नीति पर काम जारी
- गाजियाबाद में शर्मनाक करतूत: बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी किरायेदार ने बनाया वीडियो, केस दर्ज
