
ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्वनगर के दिशा-निर्देशन में तथा राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक द्वारा बुधवार को मतदाता दिवस के अवसर पर जिला कारागार गौतमबुद्वनगर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजीव कुमार वत्स के साथ जेल के पदाधिकारियों द्वारा शपथ लिया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये यह शपथ लेते है कि हम अपने देश के लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वंतत्र निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म,वर्ग,जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं जैसे निःशुल्क कानूनी सहायता, विधिक साक्षरता शिविरों के महत्व, पीडित क्षतिपूर्ति योजना 2014 लोक अदालत आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अरुण प्रताप सिंह जेल अधीक्षक,सुनील दत्त मिश्रा डिप्टी जेलर व लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में नामित मनोज तेवतिया, चीफ जितेन्द्र कुमार डिप्टी,चन्द्रपाल सिंह डिप्टी, दिनेश कुमार अससिटेंट,सुजाता सिंह व अधिक संख्या में बंदीगण उपस्थित रहे।
