दक्षिणी दिल्ली। कालकाजी थाना क्षेत्र में नमकीन दुकानदार पर अपने ही दुकान पर काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी तो मामला हनी ट्रैप का निकला। दुकानदार पर आरोप लगाते हुए युवती भयादोहन कर मोटी रकम की मांग कर रही थी। पुलिस ने दोनों ओर से एफआइआर दर्ज की है। हालांकि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पुलिस के मुताबिक घटना एक सप्ताह पहले की है। युवती खानपुर क्षेत्र की रहने वाली है। दुकानदार के पास कुछ दिन पहले ही वह काम मांगने पहुंची थी। काम पर उसे दो ही दिन हुए थे कि उसने दुकान के मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। एफआइआर दर्ज कर कालकाजी पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई। इधर दुकानदार सहमति से संबंध बनाने का दावा किया। युवती पर भयादोहन कर उगाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
काम पर आने के बाद से ही युवती उस पर डोरे डाल रही
पुलिस सूत्रों के मुताबिक काम पर आने के बाद से ही युवती उस पर डोरे डाल रही थी। दूसरे दिन दोनों में सहमति से संबंध बने, जिसकी पुष्टि मेडिकल जांच में भी हुई। पर इसके बाद युवती के तेवर बदल गए। उसने दुकानदार को बदनाम करने व दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की।
दुकानदार ने पैसे देने से मना किया तो उसने कालकाजी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में बृहस्पतिवार तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक मामला हनी ट्रैप का है। युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

