Mouni Roy ने ब्रालेट पर ‘ट्रांसपैरेंट’ ऑफ वाइट शोल्जर क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहन दिए बोल्ड पोजेज, ‘हॉट’ वीडियो देख फैंस ने कहा, ‘खूबसूरत’

Rohit Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली: छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकीं खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं. एक्ट्रेस हमेशा किसी न किसी कारण लाइमलाइट में रहती हैं. वह अक्सर अपने बोल्ड अंदाज से लोगों के होश उड़ा देती हैं. मौनी ने अपनी अदाकारी से तो दर्शकों का दिल जीता ही है, इसके अलावा लोग उनके स्टाइलिश अंदाज के दीवाने रहते हैं.

मौनी इन दिनों गोवा में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. अब एक्ट्रेस एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बीच किनारे वॉक करती नजर आ रही हैं. हालांकि इस वीडियो में मौनी का चेहरा नहीं दिख रहा, लेकिन उनकी अदाएं लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी हैं.

मौनी के लुक की बात करें तो वह व्हाइट ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में नजर आ रही हैं. अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स वडियो पर कमेंट कर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. लोगों को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है.

खबरों की मानें तो मौनी नए साल के मौके पर शादी करने वाली हैं. इसके अलावा उनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है. कहा जा रहा है मौनी जनवरी, 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इनकी शादी के फंक्शन्स 25 जनवरी से शुरू हो सकते हैं और 27 जनवरी को ग्रैंड शादी का आयोजन किया जाने वाला है.

मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले काफी समय से वह अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लीड रोल में देखा जाने वाला है. इनके अलावा फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी अहम भूमिका में दिखेंगे.

Share This Article
Leave a Comment