मौनी रॉय ने व्हाइट ड्रेस में साझा की तस्वीरें, पोल से लिपटकर ऐसे दिए पोज

Rohit Kumar
2 Min Read

टीवी की सबसे पॉपुलर नागिन से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय अपने लुक्स से हमेशा लाइमलाइट बटोर लेती हैं। मौनी का ट्रेडिशनल लुक हो या वेस्टर्न ! फैंस उनकी खूबसूरती पर दिल हार बैठते हैं। इस समय मौनी अपने पति सूरज नांबियार संग वेकेशन पर हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। उनका ग्लैमरस अवतार को देखकर फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं।

मौनी रॉय का ग्लैमरस अवतार
लेटेस्ट तस्वीरों में मौनी रॉय समंदर के बीच शिप पर दिखाई दे रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की थाई स्लिट स्ट्रैपी मैक्सी ड्रेस पहनी हुई हैं। न्यूड मेकअप में सनग्लासेस लगाकर पोज देती हुई मौनी रॉय कमाल की लग रही हैं। हमेशा की तरह मौनी का ये ग्लैमरस अवतार फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा रहा है। फैंस कमेंट सेक्शन में अपने कमेंट के जरिए प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
मौनी की इन लेटेस्ट तस्वीरों के देखने के बाद एक फैन ने कहा, “यह ड्रेस सिर्फ आपके लिए बनी है आप इस ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं” इसी तरह से दूसरे यूजर ने भी तारीफ करते हुए लिखा, आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा बाकी यूजर्स भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और साथ ही नाइस, गॉर्जियस, ब्यूटिफुल जैसे कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही में मौनी ने पति सूरज नांबियार संग भी हॉट अंदाज में तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में मौनी व्हाइट शॉर्ट रफल ड्रेस में नजर आ रही थीं। इस दौरान फोटोज में सूरज भी मैचिंग आउटफिट में दिखाई दिए। बात करें वर्क फ्रंट की तो इस समय मौनी एक डांस रियलिटी शो को जज कर रही हैं। वहीं वह अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी।

Share This Article
Leave a Comment