आज फिर बढ़ी सीएनजी की कीमतें, जान लीजिए अपने शहर का रेट

Rohit Kumar
4 Min Read

वाहन ईंधन पर महंगाई की मार के चलते गाड़ी चलाना महंगा होता जा रहा है. देश के कई शहरों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम बढ़ गए हैं. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है. बढ़ी हुई कीमतें आज (रविवार), यानी 15 मई 2022 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब सीएनजी गैस (CNG Price) 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है. बता दें कि सीएनजी की कीमतों में एक महीने बाद इजाफा हुआ है. इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे.

दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 73.61 रुपये पर पहुंच गई है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की बात करें, तो यहां सीएनजी गैस की खुदरा कीमत 76.17 रुपये प्रति किलो है. वहीं, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 80.84 रुपये प्रति किलोग्राम है.

वहीं, भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम लगातार स्थिर हैं. क्रूड ऑयल 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब होने के बाद भी भारतीय तेल कंपनियों ने आज, 15 मई को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. बता दें कि राष्ट्रीय बाजार में 7 अप्रैल से पेट्रोल- डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि क्रूड ऑयल की कीमत में अधिक इजाफा होने पर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल आ सकता है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लंबे समय से नहीं हुआ बदलाव

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक महीने से अधिक समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है. महानगरों में सबसे सस्ता डीजल दिल्ली में बिक रहा है, जबकि कोलकाता में डीजल की कीमत शतक का आंकड़ा छूने को तैयार है. बता दें कि देश के सभी राज्यों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 105.41 96.67
मुंबई 120.51 104.77
कोलकाता 115.12 99.83
चेन्नई 110.85 100.94

प्रतिदिन अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Share This Article
Leave a Comment