मां और भाई ने गर्भवती नाबालिग को जिंदा जलाया, दो घूंट पानी मांगते-मांगते बेहोश हुई किशोरी; हालत नाजुक

Rohit Kumar
2 Min Read

यूपी के हापुड़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की गर्भवती हुई तो उसे घर वालों ने रूह कंपा देने वाली सजा दे दी. घर वालों ने पहले किशोरी की गला रेता इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

यह है पूरा मामला 

दरअसल, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब थी. परिवारजनों ने उसे नजदीक के ही अस्पताल में दिखाया. यहां आराम न मिलने पर उसे गुरुवार दोपहर को गढ़चौपला स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए.

जांच में गर्भवती होने का पता चला 

यहां मेडिकल जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है. नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिवारजनों के होश उड़ गए. इसी बात से गुस्साए मां और भाई किशोरी को बाइक पर बैठाकर घर की ओर रवाना हो गए.

गला रेता फ‍िर लगा दी आग 

बताया जा रहा है कि मां और भाई ने पहले किशोरी को जंगल ले गए. इसके बाद भाई ने पहले बहन का ब्लेड से गला रेत दिया और उसके बाद पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. इस पूरे घटनाक्रम में मां ने अपने बेटे का सहयोग करते हुए किशोरी के हाथ-पैर पकड़ लिए.

मेरठ रेफर 

किशोरी के चीखने-चिल्‍लाने पर आसपास के लोग आ गए. ग्रामीणों का आता देख मां और भाई मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची बहादुरगढ़ पुलिस किशोरी को अस्‍पताल ले गई. यहां उसे उपचार के लिए तत्काल मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.

अवैध संबंध का खुलासा 

पुलिस ने किशोरी की आरोपी मां और भाई को हिरासत में ले लिया है. एएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि किशोरी का एक युवक से अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी होने पर मां और भाई ने इस घटना को अंजाम दिया.

Share This Article
Leave a Comment