Noida: मंदिर में शादी, फिर सुहागरात और बना लिया MMS; ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

Noida : थाना फेस 3 पुलिस ने ऑनलाइन दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक, बीट पुलिसिंग व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त अमन दुबे पुत्र अवधेश दुबे को गढी गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है। पीडिता से अभियुक्त ने पहले ऑनलाइन दोस्ती की।। दोस्ती कुछ ही दी दिनों में प्रेम में बदल गई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद मे उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

आरोपी अमन दुबे पुत्र अवधेश दुबे निवासी मनसा नंगला थाना उसावा बदायूं हाल पता राज पीजी सैक्टर 62 यादव पराठा गली के पास रहता है।

Share This Article
Leave a Comment