दिल्ली: रामलीला मैदान में आईएनडीआईए की रैली के दौरान पुलिस वाहन पर लिखे विवादास्पद नारे, FIR दर्ज

News Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। रामलीला मैदान में रविवार को आईएनडीआईए की महारैली के दौरान पुलिस की गाड़ी पर विवादास्पद नारे लिखने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।

कमला मार्केट थाना पुलिस ने इस संबंध में दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो प्रसारित होने के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रविवार को रैली के दौरान किसी अज्ञात ने पुलिस की गाड़ी पर विवादास्पद नारे लिख दिए थे। बाद में इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि गाड़ी पर नारे लिखने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment