दिल्ली के कई स्कूलों को मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Amit
2 Min Read

नई दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अलग-अलग इलाकों के कई स्कूलों को विस्फोट की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक राजधानी के कुल नौ शैक्षणिक संस्थानों को धमकी भरे ईमेल और कॉल प्राप्त हुए हैं, जिनमें दक्षिणी दिल्ली के तीन स्कूल भी शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। एहतियात के तौर पर संबंधित स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें पहुंचीं और स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे कॉल सुबह करीब 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच आए थे। खास तौर पर दक्षिणी दिल्ली के इलाकों में स्थित तीन स्कूलों को निशाना बनाया गया है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी स्थानों पर जांच जारी है।

इन स्कूलों को मिली धमकी की सूचना

  • लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट

  • केम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासनपुरी

  • वेंकटेश्वर स्कूल, रोहिणी

  • केम्ब्रिज स्कूल, एनएफसी

  • द इंडियन स्कूल, सादिक नगर

  • सीएम स्कूल, रोहिणी

  • डीटीए स्कूल, आईएनए

  • बाल भारती स्कूल, रोहिणी

  • एयर फोर्स स्कूल, लोदी रोड

  • केआर मंगलम

  • इंडियन स्कूल

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और धमकी देने वालों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment