हरदोई। लखनऊ-बरेली रेलवे लाइन पर शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।
सनसनीखेज घटना की सूचना पाकर शाहाबाद रेलवे स्टेशन के निकट लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पायी है, लोगों का कहना है कि दोनों प्रेमी युगल हैं, रात में किसी समय ट्रेन के आगे कूदे। पुलिस दोनों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

