दनकौर–सिकंदराबाद मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा हादसा, तीन की मौत

Amit
2 Min Read

नोएडा- विवार सुबह कनारसी गांव के पास दनकौर–सिकंदराबाद रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार पाँच लोगों को कुचल दिया। सभी घायलों को तुरंत जिम्स अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ देवर-भाभी समेत तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना में घायल दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे हीरालाल की बाइक पर बैठे लोग हेलमेट पहने हुए थे, जबकि दूसरी बाइक चला रहे गौरव ने हेलमेट नहीं लगाया था।

ऊँची दनकौर निवासी 25 वर्षीय हीरालाल फास्ट-फूड का ठेला चलाता था। वह अपनी भाभी तुलसी (36), भतीजी कुमकुम (12) और भतीजे देवा (10) के साथ बुलंदशहर के वैर कस्बे में एक शादी में शामिल होने जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कनारसी गांव के समीप उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान ट्रैक्टर ने पास से गुजर रहे जुनेदपुर निवासी 23 वर्षीय गौरव नागर की बाइक को भी टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हीरालाल, तुलसी और गौरव को बचाया नहीं जा सका। बच्चे उपचाराधीन हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

परिजनों ने बताया कि गौरव एक अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग में कार्यरत था और शनिवार रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। आठ महीने पहले ही उसका विवाह हुआ था। अचानक हुई इस घटना से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। कोतवाली प्रभारी मुनेद्र सिंह के अनुसार, चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

Share This Article
Leave a Comment