चुनावी खर्चे में भाजपाई सबसे आगे, लखनऊ में राजेश्वर सिंह टाप पर, जान‍िए क‍िसने क‍ितना क‍िया खर्च

Rohit Kumar
4 Min Read

राजधानी के एक वोटर को रिझाने में प्रत्याशियों ने खर्च किए 16 रुपये

109 प्रत्याशियों में मध्य से बीएसपी प्रत्याशी समेत 15 ने नहीं जमा किया खर्च का ब्यौरा

लखनऊ। विधायक बनने के लिए राजधानी से किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने एक वोटर पर औसतन 16 रुपए खर्च किए हैं। राजधानी की नौ विधानसभा में 23.11 लाख वोट पड़े। जबकि, कोरोना की पाबंदियों के बावजूद रोड शो, जनसभा, वाहन, चाय-पानी में प्रत्याशियों ने 3.78 करोड़ रुपए लगा दिए। इस चुनावी खर्च का 95% हिस्सा भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी का है।

चुनावी खर्च में भाजपा सबसे आगे

चुनावी खर्च में भाजपा पहले स्थान पर है। पार्टी के सभी नौ प्रत्याशियों ने मिलाकर एक करोड 18 लाख रुपए खर्च किए। जिसमें सबसे अधिक करीब 20 लाख रुपए सरोजनीनगर प्रत्याशी राजेश्वर सिंह व मलिहाबाद प्रत्याशी जय देवी ने 19 लाख खर्च किए। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों ने 78 लाख खर्चे। सपा की मोहनलालगंज प्रत्याशी सुशीला सरोज ने सबसे अधिक 17 लाख और मलिहाबाद के प्रत्याशी सोनू कनौजिया ने 15 लाख खर्चे। बीएसपी ने 62 लाख खर्च किए। बीकेटी से पार्टी प्रत्याशी सलाउद्दीन ने 12 लाख व सरोजनीनगर प्रत्याशी जलीस खान ने 11.33 लाख खर्च किए। जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी रोड शो व प्रचार प्रसार पर 58 लाख रुपए लगाए। पार्टी के बीकेटी से उम्मीदवार ललन कुमार 11.87 लाख खर्चे।

तीन विधानसभा क्षेत्रों में 50 लाख से ऊपर चुनावी खर्च

राजधानी के तीन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी खर्च 50 लाख के पार चला गया। जिसमें सरोजनीनगर में 55 लाख, बीकेटी में 52.43 लाख व मोहनलालगंज विधानसभा के 10 उम्मीदवारों ने 50.05 लाख चुनावी अभियान में लगाए। पूर्व विधानसभा के 11 प्रत्याशियों ने सबसे कम 25.82 लाख लगाए।

‘आप का चुनावी खर्च 32 लाख

आम आदमी पार्टी (आप) ने सात विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारे थे। इन प्रत्याशियों मतदाताओं को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सात प्रत्याशियों चाय, पानी, बैनर, झंडा, वाहनों आदि पर 32 लाख खर्च किए।

नामांकन से 21 फरवरी तक का खर्च

यह वह खर्च का ब्यौरा है जो प्रत्याशियों ने नामांकन से लेकर 21 फरवरी तक व्याय प्रेक्षक के सामने रखा है। जानकारों की माने तो वास्तविक खर्च, घोषित खर्च का चार गुना आंका जा रहा है। अब रिजल्ट आने के एक माह के भीतर प्रत्याशियों को अपना अंतिम चुनावी खर्च जमा करना होगा।

विधानसभा वार चुनावी खर्च

मलिहाबाद – 49.32 लाख

बीकेटी – 52.43 लाख

सरोजनीनगर – 54.95 लाख

लखनऊ पश्चिम – 40.17 लाख

लखनऊ उत्तर – 25.99 लाख

लखनऊ पूर्व – 32.32 लाख

लखनऊ मध्य – 29.86 लाख

लखनऊ कैंट – 42.04 लाख

मोहनलालगंज – 50.05 लाख

10 लाख से ऊपर चुनावी खर्च करने वाले प्रत्याशी

विधानसभा प्रत्याशी खर्च लाख में

महिलाबाद जय देवी (भाजपा) 18.85

महिलाबाद सोनू कनौजिया (सपा) 14.85

बीकेटी योगेश शुक्ला (भाजपा) 16.56

बीकेटी ललन कुमार (भाजपा) 11.88

बीकेटी सलाउद्दीन (बसपा) 11.96

सरोजनीनगर राजेश्वर सिंह (भाजपा) 19.79

सरोजनीनगर मो जलीस खान(बसपा) 11.33

पश्चिम अंजनी श्रीवास्तव (भाजपा) 10.84

पश्चिम अरमान खान (सपा) 10.41

कैंट बृजेश पाठक (भाजपा) 11.30

मोहनलालगंज सुशीला सरोज (सपा) 16.90

मोहनलालगंज अमरेश कुमार (भाजपा) 14.73

उत्तर , पूर्व व मध्य में प्रमुख प्रत्याशियों का खर्च

उत्तर डॉ नीरज बोरा (भाजपा) 8.12 लाख

उत्तर सरवर मलिक (बसपा) 8.33 लाख

पूर्व आशुतोष टंडन (भाजपा) 9.11 लाख

पूर्व आलोक सिंह (आप) 8.37 लाख

मध्य राजनीश गुप्ता (भाजपा) 8.75 लाख

मध्य नदीम अशरफ (आप) 5.06 लाख

Share This Article
Leave a Comment