गोली मारकर पुजारी के बेटे की हत्या मामले में मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर 

Amit
1 Min Read

उत्तर प्रदेश। मिर्जापुर जिले में दान पेटी के विवाद में गोली मारकर पुजारी के बेटे की हत्या मामले में मुख्य आरोपी ने  थाने में सरेंडर कर दिया। एनकाउंटर के डर से गोली मारने वाला त्रिनयन दुबे हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंचा।

गौरतलब है कि गुरसंडी चौकी क्षेत्र में एक अक्तूबर को पुरानी रंजिश और दान पात्र के विवाद को लेकर त्रिनयन दुबे ने पुजारी के बेटे को गोली मारकर मौते की नींद सुला दी थी। हत्या के बाद चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि पांचवा और मुख्य आरोपी ने एनकाउंटर के डर से देहात कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment