देवर और ननदोई ने गले पर चाकू रखकर महिला के साथ किया गैंगरेप 

Amit
3 Min Read

उत्तर प्रदेश। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने अपने देवर और ननदोई पर गले पर चाकू रखकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गैंगरेप के दौरान दोनों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वे उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते हैं। महिला के अनुसार कुवैत में रह रहे पति से जब शिकायत की तो उसने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि उसका निकाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के जसपुर निवासी के साथ हुआ था। शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उसका उत्पीड़न किया जाने लगा।

उसे वायरल करने की धमकी देकर वे उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। महिला का कहना है कि जब पति से शिकायत की तो पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, ननदोई, देवर सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ठाकुरद्वारा कोतवाली के एक गांव निवासी महिला के साथ मारपीट करने और छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि चार अक्टूबर को दोपहर वह घर पर अकेली थी। तभी सुभाष और उसका पुत्र पीयूष दो अज्ञात लोगों के साथ उसके घर के अंदर घुस आए।

उसके साथ छेड़खानी और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसे बुरी तरह मारा पीटा। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल महिला का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

Share This Article
Leave a Comment