Mafia Atiq Ahmed की 128 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क, अपराध से अर्जित धन से खरीदी थी संपत्ति

Rohit Kumar
1 Min Read

प्रयागराज: गुजरात की जेल में बंद चल रहे बाहुबली अतीक अहमद पर योगी सरकार का सबसे बड़ा ऐक्‍शन होने जा रहा है। बुधवार को झूंसी थाना क्षेत्र के हवेलियां में अतीक की करीब 1 अरब 28 करोड़ की संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा। पूर्व सांसद पर यह कार्रवाई धूमनगंज पुरामुफ्ती थाने में दर्ज गैंगस्टर ऐक्‍ट के तहत की जाएगी।

गंगापार में हवेलिया झूंसी स्थित यह संपत्ति माफिया अतीक अहमद, परिजन और रिश्तेदारों के नाम दर्ज है। बता दें कि अतीक अहमद और उनके सगे संबंधियों की बेनामी संपत्तियों की खोजबीन लगातार जारी है। पुलिस को जानकारी हुई कि अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति हवेलिया झूंसी में है। यह संपत्ति माफिया अतीक ने स्वयं और अपने सगे संबंधियों के नाम गुपचुप तरीके से करवा रखी है।

बेनामी संपत्तियों को चिह्नित करने के लिए राजस्व टीम की मदद ली गई। प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि अतीक अहमद की लगभग 1 अरब 28 करोड़ की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जिला मजिस्ट्रेट के यहां से मिल गया है। बुधवार को कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment