गोष्टी व ईको मेला के जरिए पॉलिथीन से बचने को किया जागरूक

Rohit Kumar
3 Min Read

जलपुरा गांव में तालाब की सफाई कर पॉलिथीन के इस्तेमाल से बचने का दिया संदेश

एल्डिको मिस्टिक ग्रीन सोसाइटी में पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की दिलाई शपथ

ग्रेटर नोएडा। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने खैरपुर गुर्जर गांव में गोष्ठी का आयोजन किया। एल्डिको मिस्टिक ग्रीन्स में महाशपथ और अरिहंत आर्डन सोसाइटी के बाद मार्केट में ईको मेले का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।

उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 29 जून से 03 जुलाई तक बृहद जनजागरुकता अभियान ‘रेस‘ (रिडक्शन , अवेयरनेस, सर्कुलर (सोल्यूशन एंड मास) एंगेजमेंट) का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट (एआईआईएलएसजी) और फीडबैक फाउंडेशन की तरफ से अलग-अलग जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। प्राधिकरण की टीम और फीडबैक फाउंडेशन ने खैरपुर गुर्जर गांव में गोष्ठी का आयोजन किया। टीम में ग्रामीणों को प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। टीम ने पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की अपील की। इसके बाद टीम ने जलपुरा गांव में तालाब की सफाई कर ग्रामीणों को जागरूक किया और पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील की। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर 1 के अरिहंत आर्डन सोसाइटी में ईको मेले का आयोजन किया गया , जिसमें प्लास्टिक वेस्ट से बने उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान सहायक प्रबंधक जन स्वास्थ्य उमेश चंद्रा सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव विधूड़ी, मुदित त्यागी, संजय शुक्ला, आकाश दीप नितिन आदि मौजूद रहे। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एआईआईएलएसजी संस्था की तरफ से एल्डिको मिस्टिक सोसाइटी में महा शपथ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासियों ने हिस्सा लिया एआईआईएलएसजी के प्रतिनिधि प्रशांत शर्मा ने निवासियों को प्लास्टिक के इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी व वरिष्ठ प्रबंधक सलिल यादव ने सभी निवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की।

Share This Article
Leave a Comment