गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जीडीए की प्रताप विहार योजना में 477 ईडब्ल्यूएस आवासों का लाटरी ड्रा निकाला गया। हिंदी भवन सभागार में सुबह से ही बड़ी संख्या में आवेदक अपने परिजनों के साथ ड्रा प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।
इस दौरान लाटरी ड्रा के माध्यम से 47 प्रतीक्षा सूची आवासों का भी आवंटन किया गया।
लाटरी ड्रा प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। प्रक्रिया के दौरान जैसे-जैसे चयनित लाभार्थियों के नाम घोषित होते गए, सभागार में उपस्थित लाभार्थियों के चेहरों पर अपना घर मिलने की खुशी साफ दिखाई दी।
पीएम और सीएम का आभार जताया
लाभार्थियों ने कहा कि वर्षों से अपने पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से साकार हुआ है। उन्होंने योजना के लिए नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। साथ ही प्राधिकरण द्वारा पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी रखने की सराहना की।
अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण भविष्य में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र ईडब्ल्यूएस व अल्प आय वर्ग के परिवारों को किफायती और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने बताया कि प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लाभार्थियों को आवास पर कब्जा दिलाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी नगर एवं वरिष्ठ अधिकारियों, वित्त नियंत्रक एवं डूडा परियोजना अधिकारियों की मौजूद रहे।

