ग्रेटर नोएडा संवाददाता, गौतमबुद्धनगर जिले के जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सैना के दिशा-निर्देशन में 4 मार्च 2023 से 11 मार्च 2023 तक अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर की अध्यक्षता में महिलाओं से संबंधित विभिन्न विधियों के संबंध में जनसामान्य के मध्य जागरुकता के उद्धेश्य को दृष्टिगत रखते हुए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सोमवार को तहसील परिसर जेवर गौतमबुद्वनगर में किया गया है। शिविर में राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर में उपस्थित महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के उद्धेश्य के बारे में बताया गया व मौलिक अधिकारों तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न विधियों जैसे परिवार विधि, अपराध विधि, दीवानी विधि, पाक्सों अधिनियम आदि संबंधित विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।रिर्सोस परसन अधिवक्ता कविता नागर,अधिवक्ता नीलम चन्द द्वारा शिविर में महिलाओं के हित संरक्षण हेतु कानून जैसे दहेज प्रतितोष कानून 1961, बच्चों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम 2013, भारतीय दण्ड संहिता 1860, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, दण्ड प्रक्रिया संहिता, महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005, महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन शोषण (निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, गिरफतारी एवं पूर्व गिरफतारी के समय एवं उसके बाद महिलाओं के अधिकार, च्ब्च्छक्ज् अधिनियम 1994 आदि के बारे में शिविर में उपस्थित महिलाओ को जानकारी दी गयी। शिविर में राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर के साथ ज्योतसना सिंह नायब तहसीलदार जेवर, रिर्सोस पर्सन के रुप में नामित अधिवक्ता कविता नागर,नीलम चन्द,हरेन्द्र कुमार पीएलवी एवं अधिक संख्या में महिलायें उपस्थित रही।
तहसील जेवर में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- स्वच्छ दिल्ली के लिए एलजी का बड़ा कदम, इंदौर मॉडल से सुधरेगा कचरा निस्तारण
- 36 दिन बाद फिर लौटी जंतर-मंतर की रौनक, बाजारों ने ली राहत की सांस
- दिल्ली को मिलेंगे 8 नए फायर स्टेशन, कम होगा दमकल पहुंचने का समय
- ग्रेटर कैलाश हत्याकांड: फरार घोषित अपराधी सद्दाम हुसैन अमरोहा से गिरफ्तार
- दिल्ली में यमुना का कहर, चार युवक डूबे; रेस्क्यू में एक का शव बरामद
- सीजेपी ने 20 जुलाई प्रदर्शन के साक्ष्य जुटाने के लिए लॉन्च किया ‘साक्षी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म
- जंतर-मंतर हिंसा में 989 संदिग्धों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने, पुलिस जांच तेज
- ‘अम्मी को मत मारो’… मासूम की गुहार भी नहीं पिघला पाई हत्यारे का दिल

