शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किया गया विधिक साक्षरता शिविर आयोजन

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, अवनीश सक्सैना जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्वनगर के दिशा- निर्देशन में तथा राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में राजीव कुमार वत्स द्वारा बालिका दिवस के अवसर पर समाज में बालिकाओं से संबंधित समस्याओं, शिक्षा,स्वास्थ्य,भ्रुण हत्या, बाल विवाह आदि पर प्रकाश डाला तथा उससे संबंधित विभिन्न अधिनियमों जैसे पीसीपीएनडी एक्ट, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनिमय 2005, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ विश्वविद्यालय का स्टाफ एवं अधिक संख्या में बालिकायें उपस्थित रही।

Share This Article
Leave a Comment