दिल्ली और झारखंड में आतंकी मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई, ISIS से जुड़े कई संदिग्ध हिरासत में

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के साथ मिलकर एक साझा ऑपरेशन में आतंकी संगठन ISIS से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान रांची के इस्लामनगर इलाके से एक संदिग्ध, अजहर दानिश, को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ दिल्ली में दर्ज मामले के चलते लंबे समय से तलाश की जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की टीम ने देशभर में 12 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस ऑपरेशन में अब तक करीब 8 संदिग्धों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इस बीच दिल्ली से आतंकी आफताब की गिरफ्तारी ने पूरे मॉड्यूल की परतें खोल दी हैं। आफताब मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है और उसके नेटवर्क के तार कई राज्यों से जुड़े हुए हैं। रांची में पकड़ा गया अजहर उर्फ दानिश भी इसी मॉड्यूल का अहम हिस्सा बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह नेटवर्क देश में किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। फिलहाल जांच एजेंसियां सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं और कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी अभी भी जारी है।

Share This Article
Leave a Comment