ब्लू ड्रेस और लाइनर में कृति सेनन ने चुरा लिया दिल, फैंस बोले- बिलकुल ब्लू बेरी लग रही हो

Rohit Kumar
2 Min Read

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्म ‘हीरोपंती’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। कृति ने अपने अभिनय से तो करोड़ों दर्शकों का दिल जीता ही है, साथ ही फैंस उनके स्टाइलिश अवतार के दीवाने रहते हैं। कृति ने एक बार फिर से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर कर फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है।

हाल ही में कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस किलर अंदाज से कयामत ढा रही हैं। इन फोटोज में अदाकारा को ब्लू कलर की सेक्सी ड्रेस (फुल स्लीव्स बॉडीकॉन ड्रेस) पहने हुए देखा जा रहा है। इस ड्रेस में कृति इतनी ज्यादा अच्छी लग रही हैं कि लोगों का उन पर फिदा हो जाना लाजमी सा हो गया है।

अपने ग्लैमरस लुक को फाइनल टच देने के लिए कृति ने स्मोकी आईज, न्यूड मेकअप किया और बालों की मिडिल पार्ट पोनीटेल बनाई हुई है। इस खूबसूरत आउटफिट को परफेक्ट लुक देने के लिए अदाकारा ने सिल्वर इयररिंग, रिंग्स और मैचिंग हाई-हील्स पेयर किए हैं।

आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कृति कैमरे के आगे एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं, जिन्हें देख फैंस अपने होश खो बैठे हैं। कमेंट्स कर जमकर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

कृति सेनन ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है
ब्लू फुल स्लीव्स बॉडीकॉन ड्रेस पहने कृति कहर ढाती नजर आ रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment