कियारा आडवाणी ने स्विमिंग पूल में यूं किया एंजॉय, देखें वायरल फोटो

Rohit Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में एक अलग जगह बना ली है. उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल की है। आज कियारा उस मुकाम पर हैं जब लोग उनकी एक झलक के दीवाने हैं. कियारा अपनी एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइलिश अवतार की वजह से भी चर्चा में रहती हैं.

अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस को अपना दीवाना बना लिया है. इस बार कियारा ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पूल में नजर आ रही हैं और इंटरनेट का पारा चढ़ा रही हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सी डे’।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि कियारा सिजलिंग लुक में पूल में उतरी हैं. स्वीमिंग पूल के बीच वह जानलेवा हरकतों से फैंस को मंत्रमुग्ध कर रही हैं. उनकी इन हरकतों से फैंस के होश उड़ गए हैं. इस दौरान कियारा पूरी तरह भीगती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. यहां फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कुछ समय पहले शेयर की गई इस तस्वीर को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं।

कियारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म ‘शेरशाह’ में नजर आ चुकी हैं. अब जल्द ही वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आने वाली हैं. इसके बाद वह विक्की कौशल के साथ ‘गोविंदा नाम मेरा’ और वरुण धवन के साथ ‘जुग जग जियो’ में भी नजर आने वाले हैं।

Share This Article
Leave a Comment