कासना पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना कासना पुलिस ने चैकिगं के दौरान दो अभियुक्तों सुमित पुत्र मनवीर निवासी ग्राम चीरसी थाना कासना गौतमबुद्धनगर, आदेश पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चिरसी थाना कासना गौतमबुद्धनगर को निकट कंकरीट प्लान्ट ग्राम चीरसी से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा और एक चाकू बरामद किया है। अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment