जान्हवी कपूर ने पहनी ऐसी ड्रेस, कि मच गया बवाल, वीडियो देख फैंस बोले- ‘उर्फी को तो यूं ही…’

Rohit Kumar
3 Min Read

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा जाह्नवी कपूर के चर्चे अब आम हो चुके हैं। मां की तरह ही जाह्नवी भी इंडस्ट्री में अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जहां कल उनकी नई फिल्म ‘गुडलक जेरी’ की रिलीज डेट की घोषणा हुई थी, वहीं अब उनकी बोल्ड ड्रेस के चर्चे बी-टाउन से लेकर सोशल मीडिया पर जोरों पर हो रहे हैं। दरसअल, हाल ही में एक इवेंट से जाह्नवी की कुछ सिजलिंग और हॉट तस्वीरें सामने आईं थी। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज देख नेटिजन्स उन्हें ट्रोल करने लगे। जी हां, यूजर्स को उनका यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है और वह सोशल मीडिया पर अभिनेत्री पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

बोल्ड ड्रेस में पहुंची जाह्नवी 
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गुडलक जैरी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कल ही उनकी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई थी, जिसके कारण वह चर्चाओं में थीं। लेकिन इसके साथ ही जाह्नवी को एक इवेंट में शामिल होना भारी पड़ गया है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक इवेंट से अभिनेत्री के फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिनमें जाह्नवी एक थाई हाई स्लिट ब्लैक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस सिजलिंग ब्लैक आउटफिट में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनकी यह तस्वीरें देख जहां कुछ फैंस उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उनके इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर अभिनेत्री पर तंज कस रहे हैं।

जाह्नवी पर भड़के फैंस
जाह्नवी इस रिवीलिंग ड्रेस के कारण सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। वह इस ड्रेस को संभाल नहीं पा रही थी। नेटिजन्स  उनके इस सेंशुअल लुक का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। जहां कोई उन्हें पूनम पांडे से कंपेयर कर रहे हैं, तो कुछ उनकी ड्रेसिंग की समझ पर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,”यह पूनम पांडे का हाई क्लास वर्जन है।” तो वहीं दुसरे ने सारी बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर अपनी भड़ास निकालते हुए कमेंट किया,”कपड़े उतारने का कॉम्पिटिशन चल रहा है।” एक अन्य ने तो उनसे ऐसा कुछ पूछ लिया, जिसे सुन शायद जाह्नवी को उनके कपड़ों के कलेक्शन्स को सुधारना पड़े। वह लिखता है, “इसपर कपड़े नहीं हैं क्या?” यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी जाह्नवी अपने आउटफिट के कारण करण जौहर की पार्टी में बहुत ट्रोल हुई थी।

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘गुडलक जैरी’ में अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म 29 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकेगी। इसके अलावा वह जल्द ही ‘दोस्ताना 2’ में अभिनय करती नजर आएंगी।

Share This Article
Leave a Comment