अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाया जा रहा गहन सर्च अभियान

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत दिवस आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चन्द व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 रवि जायसवाल व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अभिनव शाही द्वारा ग्राम अट्टा नोएडा में एक मकान में दविश दी गई जिसके एक कमरे में 4 पेटियों में कुल 192 पव्वे रॉयल स्टैग ब्राण्ड का विदेशी शराब फॉर सेल इन दिल्ली ओनली व 48 केन ट्रुवर्ग ब्राण्ड का बियर फॉर सेल इन दिल्ली ओनली बरामद किया गया। मुखबिर की सूचना और आस पास से पूछताछ के आधार पर पता चला की उस कमरे में रखा गया शराब अरुण गुप्ता नाम के व्यक्ति का है। अतः अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में फरार में अभियोग पंजिकृत किया गया। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment