Honey Trap में फंसा आगरा का दारोगा, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, एक लाख रुपये वसूले, आइपीएस बताकर देते थे धमकी

Rohit Kumar
2 Min Read

आगरा में एक पुलिसकर्मी हनीट्रैप का शिकार हो गया. पीड़ित ने बताया कि अश्लील वीडियो कॉल आने के बाद शातिर बदमाशों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया और 1 लाख 10 हजार रुपये की ठगी कर डाली. बार-बार फोने आने से परेशान पुलिसकर्मी ने शाहगंज थाने में मामला दर्ज कराया.

पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी हरिराम शर्मा ने फोन पर बताया कि 1 महीने पहले उनके पास वीडियो कॉल आया. वीडियो कॉल पर अश्लील फोटो थी फिर उन्होंने वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया. लेकिन बार-बार फोने आने लगे और उसे गंदे वीडियो और फोटो भेजे जाने लगे.

हरिराम शर्मा ने बताया उन्हें कई बार अलग-अलग नंबर से फोन आए और उनसे 10 हजार रुपये मांगे. दूसरे दिन फिर कॉल आया और उसने कहा कि वह दिल्ली पुलिस में आईपीएस अधिकारी है. उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी जा रही है. अगर कार्रवाई से बचना चाहते हो तो 25 हजार रुपये तुरंत जमा कर दो. हरिराम शर्मा ने इज्जत बचाने के लिए रुपये जमा कर दिए.

फर्जी आईपीएस ने फिर फोन किया और कहा कि लड़की ने सुसाइड कर लिया है. उसने अपने सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम लिखे हैं जिसमें एक तुम्हारा है. गिरफ्तारी से बचने के लिए हरिराम ने फिर उसके अकाउंट में 50 हजार रुयये डाल दो. उसने तुरंत ही रुपये दिए अकाउंट नंबर में डाल दिए.

इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग का सिलसिला जारी रहा. इससे परेशान होकर हरिराम शर्मा ने अपने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की. शाहगंज थाना में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,  506 और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Share This Article
Leave a Comment