एनएसबी बीपीओ के सर्किल हैड को गोली मारने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना फेस वन पुलिस ने एनएसबी बीपीओ के सर्किल हैड को गोली मारने वाले वांछित अभियुक्त अनूप सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी हाल पता न्यू अशोक नगर दिल्ली मूल निवासी ग्राम पंजुआर रघुनाथपुर जिला सिवांग बिहार को उसके निवास स्थान पंजुआर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्त थाना फेस वन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 07/23 धारा 307 भादवि के अंतर्गत वाछिंत चल रहा था। 4 जनवरी 2023 को अभियुक्त ने एनएसबी बीपीओ के सर्किल हैड को जान से मारने की नियत से गोली मार दी थी। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सर्किल हैड ने अभियुक्त को उसके गलत व्यवहार एवं काम में लापरवाही के कारण नौकरी से निकाल दिया था जिससे क्षुब्ध होकर अभियुक्त ने गोली मारने की घटना को अंजाम दिया था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment