झांंसी जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह की 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Rohit Kumar
1 Min Read

कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में समाजवादी पार्टी के गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पिछले 3 महीनों से जेल में बंद है। मंगलवार को प्रशासन ने उनकी आरटीओ ऑफिस के पास स्थित कोठी को कुर्क कर दिया।

कई थानों की पुलिस के साथ पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने 2 करोड़ 33 लाख रुपए कीमत की उनकी कोठी को सील कर दिया। बता दें कि इससे पहले भी दीप नारायण सिंह यादव की एक अरब तीस करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज होने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

Share This Article
Leave a Comment