नोएडा। सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के गेट के पास बुधवार की दोपहर एक संदिग्ध बैग मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। बैग मेट्रो गेट से कुछ दूरी पर पुलिस बूथ के पास टंगा हुआ था। घटना की सूचना पर आनन-फानन में सीआईएसएफ और नोएडा पुलिस सक्रिय हुई। उस जगह को घेर कर खाली करवाया गया। इसके बाद मौके पर डॉग स्क्वॉयड और डिडेक्टर मशीनें लाई गई। जब यह तय हो गया कि बैग के अंदर कुछ भी विस्फोटक नहीं है उसके बाद बैग खोला गया तो उसमें सामान निकला। फिर यह अनुमान लगाया गया कि कोई बैग रखकर भूल गया होगा। गौरतलब है कि 26 जनवरी की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर शहर में हाई अलर्ट है। इसके साथ ही मेट्रो रूट की सुरक्षा को लेकर अलग से सतर्कता है। पीएम नरेंद्र मोदी की गुरुवार को बुलंदशहर में रैली प्रस्तावित है। इसको लेकर भी नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट मोड पर है। सेक्टर 20 थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध बैग मिलने की सूचना करीब 12 बजकर 20 मिनट पर आई। सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ के जवान आए और सेक्टर-18 पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी पहुंच गए। फिर जांच शुरू हुई। जिसकी जांच में बैग में कुछ कपड़े मिले थे। ऐसा लग रहा है, कि कोई यात्रा बैग वहीं पर भूल कर चला गया। मेट्रो स्टेशन के साथ ही सेक्टर-18 मार्केट शहर का बड़ा और भीड़भाड़ वाला मार्केट हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। जिसकी वजह से सुरक्षा के मद्देनजर यहां पर सबसे ज्यादा सख्ती रखी जा रही है।
नोएडा के सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन गेट के सामने मिला संदिग्ध बैग, मची अफरा-तफरी
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- दिल्ली में कैब चालक मर्डर केस: अपनी ही कार में गला रेतकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस
- रोहिणी में युवक पर ताबड़तोड़ हमला, पैर में गोली मारने के बाद चाकू से किया वार
- दिल्ली मेयर कार्यालय को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
- नीट-यूजी विवाद पर सरकार और सीजेपी के बीच तीसरी वार्ता आज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर नजर
- दिल्ली में लाखों की चोरी का खुलासा, घर की नौकरानी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की वारदात
- उपद्रवियों के हमले में घायल हुए ACP, DCP विनीत कुमार ने दिखाई बहादुरी और बचाई जान
- पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का सीएम रेखा गुप्ता ने किया स्वागत, बोलीं- छात्रों के हित सर्वोपरि
- गाजियाबाद में सड़क हादसे के बाद बवाल, विरोध करने पर बाइक सवार पर बस चालक ने किया हमला

