आबकारी विभाग और बादलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एवं जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि आबकारी टीम गौतम बुद्ध नगर एवं थाना बादलपुर की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध स्थलों पर दबिश की गई। उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान थाना बादलपुर स्थित दुजाना चौकी के पास से एक व्यक्ति संदीप पुत्र रोहताश को हीरो स्प्लेंडर प्लस वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या UP14DD3664 पर 45 टेट्रा पैक कैटरीना देशी शराब उत्तर प्रदेश में विक्रय के लिए अनुमन्य एवं 50 पौवे 20-20 स्ट्रांग मेट्रो कंट्री लिक्वर हरियाणा में बिक्री के लिए अनुमन्य का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की गई। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment