अवैध रूप से गांजे की तस्करी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार, घूम-घूम कर करती थी गांजे की तस्करी

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा ( आमिर खान, संवाददाता ) । सेंट्रल नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने 5 महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह महिला गांजा तस्कर अलग-अलग जगह घूम कर अवैध रूप से गांजे की तस्करी किया करती थी। यह लोगों को गांजे की पुड़िया बनाकर बेचा करती थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद अलग-अलग जगह से इन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

दरसअल पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस गांजा तस्करों, शराब तस्करों के की जमकर धरपकड़ कर रही है।

सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली कि महिला तस्करों का गिरोह थाना क्षेत्र में सक्रिय है। यह महिलाएं अलग-अलग जगह घूम कर गांजे की तस्करी करती हैं। यह किसी से गांजा खरीदने के बाद उसे गांजे की पुड़िया बनाकर लोगों को बेचा करती थी।

मुखबिर द्वारा इन महिलाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस इनकी तलाश में जुट गई। इसके बाद तीन महिलाओं को पुलिस ने डेल्टा 1 मेट्रो स्टेशन के पास से गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया ,वहीं पुलिस ने दो महिलाओं को विप्रो गोल चक्कर के पास से गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से करीब 2 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया, साथ ही करीब 20 हजार रुपये भी बरामद किए। यह वह पैसे थे जो इन लोगों ने गांजा बेचकर कमाए थे।

इस दौरान पुलिस ने विमलेश, सुधा,मीना, मन्जू व क्रान्ति को गिरफ्तार किया। यह बड़े सती तरीके से गांजे की तस्करी किया करती थी।दरसअल यह गांजे की पुड़िया बना लेती थी फिर अलग-अलग थाना क्षेत्र में घूम कर इस गांजे को बेचा करती थी। यह थाना क्षेत्र इसलिए बदलती रहती थी ताकि पुलिस उनको पकड़ नही पाए। फिलहाल पुलिस ने 5 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और इस गिरोह की अन्य महिलाओं व अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।

Share This Article
Leave a Comment