गुरुग्राम में पति बना कातिल, चरित्र पर शक में पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या

Amit
1 Min Read

गुरुग्राम –  भांगरोला गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार तड़के करीब 5 बजे यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाकों में तलाश जारी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment