लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाओं समेत 8 की मौत; आधा दर्जन घायल

Rohit Kumar
1 Min Read

प्रतापगढ़: लखनऊ वाराणसी हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में मासूम बच्ची, तीन महिलाओं समेत 9 की मौत हो गई है। आधा दर्जन से ज्यादा घायल हो गए हैं। घटना लीलापुर थाना के मोहनगंज बाजार की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से टेंपो में सवार लोग हादसे का शिकार हुए हैं। हादसे के बाद टैंकर भी पलट गया। टैंकर से गैस रिसाव की बात भी सामने आ रही है।

Share This Article
Leave a Comment