एक गांजा तस्कर चढा पुलिस के हत्थे, कब्जे से एक मोटरसाईकिल सहित 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक गांजा तस्कर बोबी चौहान पुत्र प्रमोद चौहान निवासी खोड़ा कालोनी (उपाध्याय का मकान) सफेद मंदिर के पास थाना खोड़ा जिला गाजियाबाद मूल पता गांव गढ़ी मलैरा जिला छतरपुर मध्यप्रदेश को जयपुरिया मार्केट के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल हीरो स्पैलन्डर प्लस बरामद की है।अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment