वेव सिटी में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर रोडवेज बस पलटी, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल

Amit
2 Min Read

 गाजियाबाद गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जब हल्द्वानी से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस अचानक संतुलन खोकर एनएच-9 पर पलट गई। हादसा इतना तेज था कि पल भर में बस के भीतर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय बस में कुल 41 यात्री सवार थे, जिनमें से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस वेव सिटी मोड़ के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई और सीधा सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस एक तरफ होकर पलट गई। तेज आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। फंसे हुए यात्रियों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 यात्रियों को भर्ती किया गया है, जिनमें से दो की हालत अत्यंत गंभीर है।

एसीपी वेव सिटी प्रियश्रीपाल के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में चालक ने माना कि लगातार ड्राइविंग के दौरान उसे नींद की झपकी आ गई थी, जिसकी वजह से बस नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

हादसे में जो यात्री सुरक्षित थे या जिन्हें हल्की चोटें आई थीं, उन्हें दूसरी बस में बैठाकर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

घायलों की सूची

  • मोहम्मद अरमान पुत्र जहीर अली

  • गुरमीत पत्नी हरजीत सिंह

  • खजूर सिंह पुत्र मानसिंह

  • अंजना पत्नी सतपाल

  • पिंकी पत्नी जयवीर

  • बलजीत कुमार पत्नी कुदरत सिंह

  • रामकेश पुत्र घनश्याम

  • गौरव पुत्र राम सिंह

  • सद्दाम पुत्र जावेद

  • पिंटू भाटी पुत्र सतपाल

  • हेमंत कुमार

  • मासी पुत्र भगवत मासी

Share This Article
Leave a Comment