दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी, पांच दिन से 40 पार पारा; बारिश से राहत के आसार

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दिन ही नहीं, रातों में भी गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। रविवार को तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार पांचवें दिन पारा 40 डिग्री के पार रहा, जबकि कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंचने से लू जैसे हालात बने रहे।

मौसम विभाग ने पहले ऑरेंज और बाद में यलो अलर्ट जारी किया। विभाग के अनुसार अगले दो दिन गर्मी से राहत की उम्मीद कम है, हालांकि 28 अप्रैल से मौसम करवट ले सकता है। पूर्वी हवाओं के असर से तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है, जिससे लू का असर कम हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 अप्रैल को हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ राहत मिलने के आसार हैं। 30 अप्रैल तक तापमान 37-39 डिग्री तक आ सकता है। मौसम में बदलाव के साथ लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment