IND W vs ENG W: ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-XI,सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हरमनप्रीत कौर चलेगी यह चाल

Rohit Kumar
3 Min Read

नई दिल्ली। IND W vs ENG W। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी-20 विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान टीम को 7 विकेट से शिकस्त दी, तो इसके बाद दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से धूल चटाई।

ऐसे में आज यानी 18 फरवरी को भारतीय महिला टीम का तीसरा मुकाबला इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले में किस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है।

IND W vs ENG W: इस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है कप्तान हरमनप्रीत

1. ये सलामी जोड़ी कर सकती है पारी का आगाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी का आगाज किया था। बता दें कि शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान और वेस्टइंडीज दोनों टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 33 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ 28 रनों की पारी खेली। वहीं, स्मृति मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ खास रन तो नहीं बनाए, लेकिन वह विस्फोटक बैटिंग करने में माहिर हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ यह ओपनिंग जोड़ी मैदान पर दिखाई दे सकती है।

2. ऐसा हो सकता है टीम का मिडिल ऑर्डर

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए भारतीय टीम कजेमिमा रोड्रिग्स को खेलते हुए देखा जा सकता है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने दम पर भारत को मैच जिताया था, हालांकि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई।

नंबर 4 पर कप्तान हरमनप्रीत कौर का खेलना तय है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम की पारी को संभालते हुए अहम योगदान दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ हरमनप्रीत ने 44 रनों की पारी खेली।

नंबर 5 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का खेलना तय है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 31 और विंडीज के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में 44 रन बनाए थे। उनकी विकटेकीपिंग स्किल भी कमाल की है। छठे नंबर पर हरली देओल को मौका मिल सकता है।

3. ऐसा हो सकता है गेंदबाजी सेक्शन

वेस्टइंडीज के खिलाफ दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसी तरह टी-20 इंटरनेशल क्रिकेट में भारत की तरफ से 100 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। उनका साथ देने के लिए टीम मैनेजमेंट रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर को मौका दे सकती है। वहीं, राधा यादव और राजेश्वरी गायकवाड़ को खेलते हुए देखा जा सकता है।

IND W vs ENG W: यह हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग-XI

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, हरलीन देओल, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा।

Share This Article
Leave a Comment