कासना पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना कासना पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्ता रानी पत्नी ओमबीर निवासी ग्राम डाढा थाना कासना गौतमबुद्धनगर को डाढा गोलचक्कर से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।उपरोक्त अभियुक्ता थाना कासना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 04/2023 धारा 498ए, 304बी, 323 भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम के अंतर्गत वांछित चल रही थी।5 जनवरी 2023 को वादी ने थाना कासना पर अभियुक्तों द्वारा वादी की पुत्री से दहेज की मांग करने व मांग पूरी न होने पर हत्या कर देने के सम्बन्ध में अभियुक्तों विकास पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम डाढा थाना कासना गौतमबुद्धनगर व जेठ, जेठानी व सास के विरुद्ध उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।जिसमें कासना पुलिस द्वारा मृतका के पति विकाश पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम डाढा थाना कासना कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को 6 जनवरी 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

Share This Article
Leave a Comment