इंदिरापुरम में 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, मचा हड़कंप

Amit
1 Min Read

गाज़ियाबाद-  इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित जयपुरिया सनराइज सोसायटी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। 18 वर्षीय युवती 16वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 6:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि गिरने के समय युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे। मृतका के पिता इसी सोसायटी में कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। परिजनों के अनुसार, युवती रोजाना दौड़ लगाने जाती थी और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी।

घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को उठाने से रोक दिया और सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर भारी हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा। परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment