युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का लगाया आरोप, केस दर्ज

Amit
1 Min Read

लखनऊ। युवती ने सीआईएसएफ के सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी वाराणसी निवासी चंद्रभान आर्य के खिलाफ 24 दिसंबर को कैसरबाग थाने में केस दर्ज कराया है।अलीगंज निवासी युवती के अनुसार सालभर पहले सोशल मीडिया एप के जरिये चंद्रभान से दोस्ती हुई थी। उसने पहले उन्हें प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा दिया।

पांच व 25 अगस्त और 9 व 10 नवंबर को कैसरबाग में अलग-अलग होटल में बुलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले आरोपी ने बातचीत बंद कर दी। 12 नवंबर को युवती ने आरोपी के घर पहुंचकर शादी की बात कही तो उसके पिता ने धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बावजूद आरोपी ने जल्द शादी का आश्वासन देकर वापस लखनऊ भेज दिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment