गाजियाबाद। शहर की ऐतिहासिक धरोहर कहे जाने वाले जवाहर गेट, दिल्ली गेट, डासना गेट और सिहानी गेट का नगर निगम जीर्णेाद्धार और सुंदरीकरण कराने जा रहा है।
इसके लिए निगम ने इन चारों गेटों का सर्वे भी करा लिया है। निर्माण विभाग इन गेटों का सुंदरीकरण करेगा। इसके अलावा शहर के प्रमुख छह स्थानों पर स्कल्पचर के माध्यम से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। ये स्थान आनंद विहार प्वाइंट, इंदिरापुरम, रोटरी गोल चक्कर, तिगड़ी गोल चक्कर और राज नगर सेक्टर 10 हैं।
आगामी 6 महीने के भीतर शहर के प्राचीन द्वारों पर भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा प्राचीन तालाबों,मार्गों और इमारतों का भी नगर निगम जीर्णोद्धार करेगा।

