साधारण मीटिंग गैलेक्सी वेगा सोसाइटी के ऐम्फ़िथिएटर में बुलाई गई

Rohit Kumar
2 Min Read

नॉएडा एक्सटेंशन स्थित सोसाइटी, गैलेक्सी वेगा के अध्यक्ष संजय सारस्वत ने AOA की बोर्ड मीटिंग में सोसाइटी हैंडओवर के प्रस्ताव को 7:2 से पास कराने के पश्चात निवासियों को अवगत कराने के लिए एक साधारण मीटिंग दिनांक 5 फ़रवरी 2023 को सुबह 11:00 बजे सोसाइटी के ऐम्फ़िथिएटर में बुलाई गई। मीटिंग में निवासियों ने सोसाइटी के हैंडओवर जैसे जटिल निर्णय में भागीदार बनने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, अध्यक्ष संजय सारस्वत ने अपनी बॉर्ड के सभी पदाधिकारियों रविंदर शर्मा (उपाध्यक्ष) सच्चिदानंद झा (सचिव ), नरेंद्र गौर (कोषाध्यक्ष) और अन्य मेंबर मुकुल शर्मा, संध्या सिंह, ऋचा वाजपई, राजेश चौधरी, रोहन गुप्ता के साथ मीटिंग की शुरुआत की और बोर्ड के फैसले को निवासियों से साझा किया, जिसपर वहां उपस्थित सभी निवासियों ने अपनी पूर्ण सहमति जताई ।

इसके अतिरिक्त अध्यक्ष संजय सारस्वत ने निवासियों से उनके सुझाव 7 फ़रवरी तक किसी भी बोर्ड मेंबर से साझा करने का आग्रह किया है और साथ में आश्वाशन भी दिया है के सुझावों के व्यावहरिकता को देखकर उन पर अमल करने का भरपूर प्रयास किया जायेगा और सोसाइटी हैंडओवर का एग्रीमेंट उसके पश्चात ही किया जायेग।

अध्यक्ष संजय सारस्वत ने सभी निवासियों का AOA के ऊपर विश्वास करने और बोर्ड के निर्णय पर सहमति जताने के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया और आश्वासन भी दिया है कि उनका बोर्ड निवासियों को एक सुरक्षित और सुन्दर वातावरण देने का भरपूर प्रयास करेगा ।

Share This Article
Leave a Comment