दोस्त ने युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

Amit
2 Min Read

दरभंगा। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बहादुपुर थाना क्षेत्र के छिपलिया चौक के पास की है। बुधवार देर रात मौज मस्ती कर रहे तीन दोस्तों में किसी बात को लेकर हुई विवाद हुआ। यह विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। अचानक एक युवक ने अपने कमर से पिस्टल निकाल कर छिपलिया निवासी रविन्द्र यादव उर्फ नक्कू यादव की गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नक्कू के दोनो दोस्त अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए।

गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची बहादुरपुर सहित कई थानों की पुलिस को स्थानीय लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। बाद में लोगों को समझा-बुझाकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।

बताया जाता है कि आम दिनों की तरह ही मृतक रविन्द्र अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही मस्ती कर रहा था। इस दौरान विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस शराब के धंधेबाज पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। इस कारण इलाके में आये दिन मारपीट की घटना होते रहती है। इस मामले घटना स्थल पर पहुंचे सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि मौके से एक अपराधी की बाइक जब्त की गई है। बाइक की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment