11 वर्षीय बच्चे की नृशंस हत्या, सिर और हाथ काटकर शव को दबाया

Amit
1 Min Read

डॉग स्क्वॉड की मदद से शव के अंग ढूंढ रही पुलिस

गोलापार (नैनीताल), – खेड़ा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। खेतों में बटाईदारी का काम करने वाले खूबकरण मौर्य के 11 वर्षीय बेटे अमित की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को एक गड्ढे में दफना दिया गया, जबकि उसका सिर और एक हाथ बेरहमी से काटकर अलग कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड की मदद से कटे हुए अंगों की तलाश शुरू की गई। भारी बारिश के बावजूद सर्च ऑपरेशन जारी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितिन लोहनी स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment